Home

Tuesday, November 15, 2011

बेगानों की शादी में मुल्ला नाचे |

बिग बी  अमिताभ बच्चन दादा बन गए | अभिषेक पापा बन गए , एश  माँ बन गयी ? मगर भाई मुल्ला क्यों नाच रहा है ये सवाल पैदा हो जाता है | अगर आपकी खोपड़ी में खुजाये तो हमें कमेन्ट लिख भेजे |

Read more »

Dharmendra Kumar Nair

जनता को "भिखारी" कहने वाले राहुल "लाचार" को आज-कल काफी "गुस्सा" आता है...!!!
लोक-तंत्र वाले देश मे काला-झंडा दिखाने पर लात-घूसा मारने वाले कांग्रेसी मंत्री प्रमोद तिवारी और जितिन प्रसाद को भी काफी "गुस्सा" आता है...!!!
परन्तु इन् भ्रषटाचारियो को देश मे हो रही "महंगाई" और "भूखमरी" पर "गुस्सा" क्यों नहीं आता है...!!!
चीन के बडते अतिक्रमण और दादागिरी पर "गुस्सा" क्यों नहीं आता है...!!!
कश्मीर मे बेघर हुए पंडितो के हालात और देश के लिए शहीद हुए हज़ारो जवानो के लिए "गुस्सा" क्यों नहीं आता है...!!!
जनता के "सय्यम" को "कमजोरी" ना समझो राहुल "लाचार" बाबा...जनता को भी "केंद्र सरकार" पर काफी गुस्सा आता है...!!!
वन्देमातरम, जय-हिंद, जय-भारत...!!!धर्मेन्द्र कुमार नायर...!!!

Read more »

Girish Mishra

राहुल गाँधी के बयान से प्रांतीय राजनीति करने वाले कुए के मेंढक जैसे टर टर करने लगे, कभी आकर देखिये मुंबई उत्तरप्रदेश का आदमी या तो चौकीदारी कर रहा हे या फिर सब्जी या मालिश कर रहा हे, कुछ युवा गलत संगत में आ गए या फिर कुछ ने ऑटो चलाना शुरू कर दिया, गाँव के ये लोग अच्छी खासी जमीन भी रखते हे लेकिन यहाँ आकर भैया बन जाते हे, में राहुल का समर्थक नही हू लेकिन बात सोचने की हे की प्रदेश में यदि रोजगार मिले किसान को पानी और बिजली मिले तो फिर क्यों वो चौकीदारी करे? ऐसा नही की सब ऐसे हे लेकिन ज्यद्दातर लोग मुंबई में ऐसे ही हें कुछ करिए नेताजी लोग आदमी को आदमी समझिये सबसे पहले

Read more »

Suresh Bundel

लो भिखमंगे बता रही, बचकानी संतान!
यूपी की कर्मठता का, घोर किया अपमान!!
घोर किया अपमान, कितना बालक बुद्धि!
कब होगी सियासत के, ज़ेहन की शुद्धि!!
असर पड़ा है दिग्गी का, ये संगत छोड़ो!
राहुल संजीदा लोगों से, नाता जोड़ो!!

Read more »

Suresh Neerav Jai Ho

भैयाजी भी लंगोट-एक्टीविस्ट हैं। वो कहते हैं कि बाबारामदेव की लंगोटी चिदंबरम की लुंगी पर भारी पड़ेगी। भैयाजी का मानना है कि जिस दिन देश का बहुसंख्यक लंगोटी में आ जाएगा देश से गरीबी ऐसे ही चली जाएगी जैसे आज राजनीति से ईमानदारी चली गई है। हमारा देश जब सोने की चिड़िया कहलाता था तब भी भारत के ऋषि-मुनि लंगोटी में ही रहा करते थे। रावण पुष्पक विमान में उड़ता था। लंगोटी के बूते हनुमानजी खुद ही सुपरसोनिक विमान बने हुए थे। लंगोटधारियों के जलवों ने ही इतिहास की सेहत बनाई है। तिलका मांझी,विरसामुंडा और विनोबा भावे से लेकर शीबू सौरेन तक सभी की पराक्रम गाथाएं सर्वशक्तिमान लंगोट से ही निकली हैं। भैयाजी का मानना है कि लक्ष्मी का लंगोट में वास होता है। फिल्म इंडस्ट्री में जिन वीरांगनाओं ने बहादुरीपूर्वक लंगोटी धारण करने की जुर्रत की जमाने ने उनकी संपन्नता के सम्मान में यह कर कसीदे काढ़े हैं-एक तू ही धनवान गोरी बाकी सब कंगाल। मीना कुमारी से मल्लिका शेरावत ज्यादा अमीर हो गईं। किसकी बदौलत। आप भी अच्छी तरह जानते हैं। सूट-पेंटवालों से लंगोटीवाले तो हमेशा अमीर रहे हैं। क्योंकि सूट-बूटवालों की आधी कमाई और लंगोटीभर कपड़ा तो दर्जियों के पास स्विसबैंक में कालेधन की तरह डायरेक्ट चला जाता है। हमारे मुहल्ले का एक जेबकतरा नगर का अव्वल तांत्रिक बन गया। उसका दावा है कि वह एक भागते भूत की लंगोटी छीन लाया है। लंगोटी पूज्यनीय हो गई। और लंगोटी के कारण तांत्रिक पुज गया। यह कोई नई बात थोड़े ही है। लंगोटी इस देश में हमेशा ही पूज्यनीय रही है। लंगोटी अखाड़े में फहराने से पिद्दी पहलवान की भी धाक जम जाती है। सोचता हूं सही मौके पर एक अदद अपनी गोपनीय लंगोटी को मैं भी जन लोकपाल विधेयक की तरह सार्वजनिक कर दूं। वीआईपी बनने की दमित इच्छा कब तक दबाए रखूं। लागा चुनरी में दाग। लोग दागदार चुनरी से भी पब्लिसिटी हथिया लेते हैं। मैं तो जस-की-तस धर दीनी लंगोटियावाला निरीह जीव हूं। सोचता हू कि मैं अमीर हो पाऊं या नहीं मगर अपनी एक लंगोटी के जरिए। सिक्योरिटीचेक करनेवालों की मेहनत को तो मैं दिलचस्प बना ही सकता हूं।
आई-204,गोविंदपुरम,ग़ाज़ियाबाद

Read more »

Ash Dave

इसके बाद अमेरिका के वैज्ञानिकों का दल था, वे आते ही चढ़ बैठे- "आप विश्व हित की टेक्नोलाजी को छुपा रहे हो। आप वसुदैव कुटूंबकम की हिंदू संस्कृती भूल गये हो।" हमने पूछा कि भाई मामला क्या है। वे और भड़क गये- " आपके यहां गायें खुल्ला घूमती है, उनके पीछे गोबर इकठ्ठा करने के लिये भागना पड़ता है। फ़िर भी आप उस गोबर से मीथेन गैस बना, इंधन के मामले में आत्म निर्भर हो गये। और हम है कि दस हजार गायें एक एक फ़ार्म मे पालते है, सबका गोबर आटॊमेटिक एकठठा हो जाता है। फ़िर भी हम उसका उपयोग करने मे असमर्थ हैं।" हमने कहा- " हम आपको गोबर की तकनीक विशेष शर्तो पर उपलब्ध करा सकते हैं। इस तकनीक में काम आने वाला गौ मूत्र, शुद्ध भारतीय होगा और यह गोमूत्र आपको सौ डालर प्रति लीटर पर खरीदना होगा

Read more »

डॉ आशुतोष वाजपेयी

मित्रों माँ वाणी का स्तवन करते हुए एक घनाक्षरी छंद निवेदित है. स्नेह चाहूँगा

कविवाणी वीणापाणी एक हैं न भेद कोई
यही शब्दशिल्पी महापुरुषों का मत है 
ब्रह्म स्रष्टि से उत्कृष्ट सृजन के हेतु नित्य
कारण यही है पुत्र चरणों में नत है 
क्षिति पर भार सम विचरण व्यर्थ न हो
बीत गया काल वह हो गया विगत है
अब तो प्रभाव दया द्रष्टि का दिखाओ अम्ब
दास भाव युक्त भक्त साधना में रत है

रचनाकार 
डॉ आशुतोष वाजपेयी
कवि एवं ज्योतिषाचार्य
लखनऊ

Read more »

Agli Sadi

Agli Sadi me jo bi matter liya jaata hai wah social network site liya jaat hai . Kripa karke apne comment bheje. Agli Sadi

Popular Posts